आम तौर पर सभी लोगों के अपने घर में दिवार पर घड़ी जरूर ही लगाते हैं, ताकि पूरे परिवार कभी भी समय देख सके। लेकिन क्या आप जानते है कि अगर अपने घर में सही दिशा में घड़ी नहीं लगाते हैं तो यह आपके लिए परेशानी भी बन सकता है। ऐसे में आज आपको इस संबंध में आज कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं जिससे शायद आप अब तक अंजावन रहे हैं।

दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि दक्षिण दिशा में घड़ी नहीं लगानी जाहिए, क्योंकि यह दिशा यम की दिशा है। यम मनुष्य के जीवन का अंत करते है, इसलिए इस दिशा को ठहराव की दिशा भी कहा जाता है। ऐसी मान्याता है कि इस दिशा में घड़ी को लगाने से संबंधित व्यक्ति के रफ्तार में ठहराव आने लगता है।

बताया जाता है कि ऐसा करने से घर मे मौजूद सदस्यों के कैरियर पर भी बुरा असर हो सकता है। इसके साथ ही आपको बता दे कि दक्षिण दिशा के साथ-साथ घर के दरवाजे पर भी घड़ी नही लगानी चाहिए। इसके पीछे ऐसा बताया जाता है कि इससे घर के आसपास आती जाती ऊर्जा प्रभावित होती है।

घर में घड़ी लगाने को लेकर आपको एक और अहम जानकारी दें दे कि आप आपने घर में कभी भी खराब घड़ी या घड़ी को बंद नहीं होने दें, क्योंकि ऐसा होना भी आपके लिए अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर मे काफी दिनों से बंद घड़ी लगा है तो इससे आपके घर में सकारत्मक ऊर्जा कम होने लगती है।