ज्योतिष
आज गुरुवार के दिन इन 3 राशियों के खुल रहे है उन्नति के रास्ते, अवसर न गवाएं,जाने अपना राशिफल

मेष-
आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा। दूरस्थान से जुडी हुई संभावनाएं भी आपको बड़ा लाभ देने में सक्षम है।
वृष–
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम नहीं है। नेत्र विकार से शारीरिक कष्ट हो सकता है। अविवेकपूर्ण निर्णय के कारण कार्य में हानि एवं सुख में कमी होगी। परिवार के संचालन के लिए संचित धन से खर्च करना पड़ेगा। पराक्रम की कमी के कारण कार्य में हानि हो सकती है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। धार्मिक कार्य में मन नहीं लगेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। क्रोध की अधिकता के कारण व्यवसाय में हानि एवं दांपत्य जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है।
मिथुन-
मिथुन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम नहीं है। वायुजनित रोग तथा रक्त से संबंधित रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है। संतान एवं जीवनसाथी के परामर्श से कार्य करने में भलाई है। उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से कार्य में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संबंध बनेंगे तथा मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क-
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। परिवार में शुभ संदेश की प्राप्ति होगी। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी तथा वाहन आदि का उत्तम सुख प्राप्त होगा। बुद्धि के प्रभाव से कठिन से कठिन कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। बड़ों के आशीर्वाद से समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा तथा धार्मिक कार्य में खर्च होगा।आपकी मेहनत से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है, वो इस वजह से भी क्योंकि आपके अंदर क्षमता भी है और कुछ बेहतर करने का ज़ज्बा भी है
सिंह-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यय की अधिकता के कारण तनावयुक्त रहेगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। क्रोध के कारण बने काम भी बिगड़ सकते हैं। जिसके कारण संचित धन में हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्त्री वर्ग से या मित्रों से विरोध का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण कार्य में हानि एवं अपयश की प्राप्ति हो सकती है ।कामकाज में दबाव बढ़ेंगे तो घर-परिवार की चिंताएं भी बढेंगी इसलिए काम से जुड़े दबाव को चुनोती की रूप में लेना होगा। जो ज़िन्दगी में मिला है उससे संतोष पा लेना भी सीखना ही होगा।
कन्या-
कन्या राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल नहीं है। हड्डी एवं ज्वर आदि से शारीरिक कष्ट हो सकता है। रोग व्याधि में संचित धन से खर्च होगा। मनोबल के प्रभाव से शत्रु प्रभावहीन रहेंगे तथा आय में वृद्धि होगी। नए वाहन एवं मकान का योग बन रहा है। भूमि वाहन में निवेश करने से लाभ मिलेगा।
तुला-
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अति उत्तम है। व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। नए व्यवसाय में व्यय सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। राजनीति से संबंधित लोगों से संबंध बनेंगे तथा सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु भी आज मित्रवत व्यवहार करेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ लोगों के आपके घर में मेहमान बनकर आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं। आप उनका स्वागत करें और आशीर्वाद प्राप्त करें। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।
धनु
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जरूरी कागज पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। लिखा-पढ़ी में गलती हो सकती है।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
मकर
व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की अनुकूलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रमाद न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें
कुंभ
आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।
मीन
नए प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। विवेक का प्रयोग अनुकूलता बनाएगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे